GK question

*1. निम्न में से कौन सा राज्य हाल ही में नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाला पहला राज्य बन गया है?*

a. बिहार
b. राजस्थान
*c. केरल*
d. उत्तर प्रदेश

*व्याख्या -* याचिका सुप्रीम कोर्ट को केंद्र और अन्य राज्यों के बीच सहमति नहीं बनने पर सुनवाई का अधिकार देने वाले अनुच्छेद 131 के तहत दायर हुई है. गौरतलब है, इससे पहले केरल विधानसभा सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर चुकी है. सुप्रीम कोर्ट पहले से ही इस कानून के खिलाफ करीब 60 याचिकाओं की सुनवाई कर रहा है. सीएए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची केरल सरकार ने कहा कि यह कानून भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 25 के साथ-साथ धर्मनिरपेक्षता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है.

*2. लाहौर हाईकोर्ट ने पाकिस्तान के किस पूर्व राष्ट्रपति को देशद्रोह का दोषी मानकर उन्हें मौत की सज़ा सुनाने वाली विशेष अदालत के गठन को 'असंवैधानिक' करार दिया है?*

*a. परवेज़ मुशर्रफ*
b. आसिफ अली जरदारी
c. ममनून हुसैन
d. वसीम सज्जाद

*व्याख्या -* फैसले के खिलाफ मुशर्रफ की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही हाईकोर्ट की बेंच ने फैसला सुनाया कि मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा कानून के अनुसार तैयार नहीं किया गया था. मुशर्रफ को इस मामले में विशेष अदालत ने 17 दिसंबर 2019 को मौत की सजा सुनाई थी. यह मामला 2013 में तत्कालीन पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) सरकार द्वारा दायर कराया गया था. मुशर्रफ ने अपनी याचिका में लाहौर हाई कोर्ट से आग्रह किया था कि वह ‘संविधान के प्रावधानों के खिलाफ होने के कारण विशेष अदालत के फैसले को रद्द करे.

Comments