गोपालगंज:- गोपालगंज के अभिषेक का चयन स्कूल इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में कप्तान के रूप में किया गया है।
फ़िलहाल में वो इंटरनेशनल क्रिकेट के अंडर-16 के कैप्टन हैं ।
सितंबर में शुरू होने वाले मैच के लिए
15 सदस्य टीम की घोषणा कर दिया गया है।
जिसमें बिहार के गोपालगंज(हथुआ) प्रखंड के कोयला दवा मिश्रौली गांव के अभिषेक का चयन स्कूल इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में कप्तान के रूप में किया गया ।
बाकी अन्य खिलाड़ियों के नाम कुछ इस प्रकार है
1- अभिषेक कुमार यादव( कप्तान) बिहार।
2- राहुल सिंह( उप कप्तान) उत्तर प्रदेश।
3- सौरभ कुमार मुंबई।
4- आकाश गुप्ता। उत्तर प्रदेश।
5- जावेद खान। हैदराबाद।
6 -साईं तिलक। तमिलनाडु।
7- वरुण शर्मा। हिमाचल प्रदेश।
8- रघु कुमार। राजस्थान।
9 - संकल्प गौरव। बंगाल।
10- विराज आनंद, झारखंड
11- रवि कुमार, उत्तर प्रदेश
12- सोनू झा। मध्य प्रदेश।
13- प्रेम नायडू, हैदराबाद
14- आफताब आलम, महाराष्ट्र।
15- विवेक कुमार। हरियाणा।
इस 15 खिलाड़ी को छोड़कर कुछ खिलाड़ी सुरक्षित में भी हैं।
अगर 15 सदस्य की टीम में से कोई खिलाड़ी असुरक्षित रहता है तो 5 खिलाड़ियों में से किसी एक को असुरक्षित खिलाड़ी के स्थान पर बुलाया जाएगा।
सभी खिलाड़ियों को नेपाल के काठमांडू में होटल रिजॉर्ट्स 5 अगस्त को रिपोर्ट करना होगा।
टीम कोच संजय पांडे
सहायक कोच निखिल कुमार
ट्रेनर देवकी रंजन।
फिजियो संजीव कुमार
भी मौजूद रहेंगे।
4 जुलाई से सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा ये दिवसीय प्रशिक्षण कैंप रहेगा।
हम आपको बता दें कि अभिषेक अंडर-16 के मैचों में काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद उनका चयन स्कूल इंडिया ने 19 में कप्तान के रूप में किया गया।
जो कि पूरे गोपालगंज और बिहार वासियों के लिए गर्व की बात है
इस स्कूल अंडर-19 के श्रृंखला में
तीन टेस्ट मैच
पांच वनडे
पांच T20
मैच खेले जाएंगे।
यह सारे मैच नेपाल के विरूद्ध खेले जाएंगे।
अभिषेक के इस कामयाबी को देखते हुए उनके दोस्तों में काफी खुशी का माहौल है। उनके दोस्त, आदित्य रिशु, रितिक,शिवम, मोहित आदि ने अभिषेक को बधाइयां दी हैं।
आगे भी इसी तरह अच्छा खेलने की प्रार्थना की।
अभिषेक का सपना अपने देश के लिए खेलना है।
ये सपना सिर्फ अभिषेक का ही नहीं उनके दादा और बाबूजी का भी है कि उनका बेटा एक दिन देश के लिए खेले
हम भी उनकी इस कामयाबी की बधाई देते हुए
उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं
पांडेय जी
Comments