अगले जनम मोहे मौसम और रिंकू बिटिया ही दीजो... चौरौत प्रखंड की मौसम और रिंकू बनी मिथिला की अफसर बेटियां

 अगले जनम मोहे मौसम और रिंकू बिटिया ही दीजो...


चौरौत प्रखंड की मौसम और रिंकू बनी मिथिला की अफसर बेटियां


सकरम:- सालों के इंतजार के बाद आखिरकार एसएससी जीडी 2018 का फ़ाइनल रिजल्ट घोषित हो ही गया। वैसे, तो बहुत से लड़के और लड़कियों ने अपने दम पर एसएससी जीडी में सफलता हासिल की है मगर सबसे ज्यादा खुशी चोरौत प्रखण्ड के चोरौत पूर्वी पंचायत स्थित सकरम गांव वासियों को मिली हैं। दरअसल, सकरम गांव में पहली लड़की या पहली बेटी एसएससी जीडी एग्जाम पास कर एसएसबी का पद हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके माता-पिता बल्कि समाज और शहर का नाम रोशन हुआ है। 

गर्व से सर ऊंचा करवाने वाली इस लड़की का नाम मौसम कुमारी है। बचपन से पढ़ाई के प्रति सजग रहने वाली मौसम कुमारी ने 2018 में एसएससी जीडी का एग्जाम दिया था। पहलके प्रयास में ही मौसम ने रिटर्न एग्जाम पास कर ली। उसके बाद मेडिकल का एग्जाम भी पास कर लिया। बस इंतजार था पिछले 3 सालों से फाइनल रिजल्ट आने का, जो इसी सप्ताह घोषित हुआ। एसएससी ने फाइनल रिजल्ट 21 जनवरी 2021 को रात करीब 10:30 बजे जाहिर किया। रिजल्ट देखकर मौसम और उनका परिवार सहित पूरे गांव में खुशियों का माहौल छा गया। लोगों को जब मालूम हुआ कि गांव की एक बेटी और वह भी पहली बेटी जो एसएससी जीडी का एग्जाम क्लियर कर SSB का पद हासिल करेगी, प्रसन्नता फैल गई। मौसम कुमारी के अलावा चोरौत की रहने वाली रिंकू उर्फ प्रिया कुमारी ने भी महज 20 साल की उम्र में इस पद को हासिल किया है। ये दोनों मिथिला की बेटियां अब ऑफिसर बन कर देश की सेवा करेंगी। 

मौसम कुमारी के पिता भोला पाण्डेय और मां उमा कुमारी ने बेटी की सफलता के लिए लोगों का शुक्रिया अदा की। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह लोगों की दुआ और मौसम की मेहनत का नतीजा है, जो आज इतनी खुशियां पूरे गांव में मनाई जा रही हैं। मौसम कुमारी बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थी। उसकी आरंभिक शिक्षा गांव के ही एक सरकारी स्कूल में पूरी हुई है। उसके बाद मौसम ने गांव से 5 किलोमीटर दूर चोरौत हाई स्कूल से 12वीं की शिक्षा पूरी की। फिर स्नातक की पढ़ाई पूरी करने में जुट गई। 


परिवार की माली हालत को देखते हुए मौसम ने फैसला किया कि वह किसी प्रतियोगिता परीक्षा की भी तैयारी करेंगी। जिद और जुनून के साथ दृढ़ इच्छाशक्ति की धनी मिथिला की बेटी मौसम कुमारी ने जब कुछ करने की जिद ठानी तो यह सफर एसएससी जीडी एग्जाम में पास कर गांव की पहली अफसर बिटिया बनकर पूरा होने पर ही खत्म हुई। हालांकि, सफर अभी जारी है। गौरतलब है कि मौसम कुमारी के अलावा भी इस इलाके की दो और बेटियों ने एसएससी जीडी का एग्जाम क्लियर किया है । पूरे इलाके में इन अफसर बिटियाओं की धूम मची है। 

हर लोग बस यही कह रहे हैं अगले जनम मोहे मौसम और रिंकू ही दीजो....


News Bihar 24 न्यूज चैनल के लिए 

विपिन कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Comments